बिना परमिट शराब परोसी, आयोजक को गिरफ्तार किया

नवभारतटाइम्स.कॉम•
बिना परमिट शराब परोसी, आयोजक को गिरफ्तार किया
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : नयागांव स्थित बिग ट्री विला में बिना परमिट शराब परोसने और तेज आवाज में डीजे बजाने के आरोप में पुलिस ने आयोजक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूचना पर कार्रवाई करते हुए पार्टी के आयोजक यशस्व गुप्ता निवासी पश्चिमी दिल्ली को पकड़ लिया।

आरोपी फिलहाल सेक्टर-67 स्थित विक्ट्री वैली में रह रहा है। पुलिस ने उससे शराब परोसने और देर रात तक डीजे बजाने के लिए जरूरी परमिट व लाइसेंस मांगे, लेकिन वह कोई वैध डॉक्युमेंट पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पूछताछ में सामने आया कि यशस्व गुप्ता का जन्मदिन था। उसने इसी मौके पर पार्टी आयोजित की थी।