n NBT न्यूज, लखनऊ: राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय परिसर में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। अस्पताल में करीब 200 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 120 संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी हैं। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से अस्पताल का कामकाज प्रभावित हो रहा है।