319 Complaints Pending Resolution Pace Of Relief Slow
राहत की रफ्तार अभी धीमी, 319 शिकायतों का नहीं हो पाया समाधान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
नगर निगम की ओर से चार दिन पहले शुरू हुआ 24 ऑवर्स चैलेंज पर शिकायतों को लेकर लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिखाया है। लेकिन इन शिकायतों के समाधान को लेकर विभागों की चाल अभी धीमी है। पहले तीन दिन में 500 से अधिक शिकायतें पोर्टल पर आईं। अधिकतर शिकायतें नगर निगम की हैं। इसके आलवा GMDA, PWD, HSIIDC और HSVP की शिकायते हैं। लेकिन इनके समाधान की बात की जाए तो यह 39% है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर एक्शन ले सकता है, जो शिकायत के समाधान के लिए तय समय के बाद भी काम नहीं कर रहे। इसको लेकर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव निर्देश दे चुके हैं। शुक्रवार को शुरू हुए नगर निगम के इस पोर्टल पर 527 शिकायतें तीन दिन में आईं। इसमें से 208 शिकायतों का समाधान हुआ। जबकि 319 शिकायतें अभी भी पेंडिंग हैं। सबसे अधिक 453 शिकायतें नगर निगम के पास पहुंची।