50 करोड़ से अधिक से सुधरेंगी दो सड़कें

नवभारतटाइम्स.कॉम•
two main city roads to be high tech in over 50 crore gmda starts work
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-44 : जीएमडीए ने शहर की दो मुख्य सड़कें सुधारने के प्लान पर काम शुरू कर दिया है। 15 किलोमीटर लंबी इन सड़कों की सूरत बदलने में 50 करोड़ से अधिक की रकम खर्च होगी। एक सड़क पर जीएमडीए ने काम शुरू कर दिया है। जीएमडीए दो सड़काें के रेनोवेशन के प्लान पर काम कर रहा है। इफ्को चौक से ओल्ड रेलवे रोड और ओल्ड रेलवे रोड से बसई चौक तक रोड दोबारा बनाई जाएगी। जीएमडीए के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अमित गोदारा ने बताया की प्लान पर काम शुरू कर दिया गया है।

रेकमेंडेड खबरें