Noida Electricity Department Notices For Not Filling Road Potholes Traffic Affected
सड़कें खोदकर गड्ढे नहीं भरे, बिजली विभाग को नोटिस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नोएडा : शहर में बिजली की लाइन बिछाने और अन्य कार्यों के लिए सड़कों की खुदाई के बाद गड्ढों को ठीक से नहीं भरने के मामले में नोएडा प्राधिकरण ने बिजली विभाग को नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने बिजली विभाग से सड़क खोदने के बाद उसे पहले की तरह दुरुस्त नहीं करने पर जवाब मांगा है। नियमानुसार, किसी भी विभाग या एजेंसी की ओर से सड़क की खुदाई किए जाने के बाद उसे व्यवस्थित तरीके से भरना और सड़क की सतह को पहले की तरह समतल करना जरूरी है। इसके बावजूद कई जगहों पर गड्ढों को ठीक से नहीं भरा जा रहा है। सड़कों पर बने गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ सतह के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। रात के समय ऐसे गड्ढे खतरनाक साबित हो सकते हैं।