Samajwadi Partys New District Executive Announced Efforts To Strengthen Organization Intensified
सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेनो : समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से अनुमोदित नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अवनीश भाटी, दीपक शर्मा, शैलेन्द्र भाटी, कपिल ननका, विकास भनौता, मेहंदी हसन, वीरपाल नागर, लोकेश भाटी, विपिन नागर और सुनील भाटी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जगवीर नंबरदार जिला महासचिव और मिंटी खारी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। सुमित पंडित, आकाश राणा, आजाद नागर, लखन जाटव, गजेंद्र रावल, पवन जोगी, सोनू सैन, वकील सिद्दीकी, विजय गुर्जर, रामनरेश चौधरी, यशपाल शास्त्री, सन्नी प्रजापति, केशव शर्मा, शोएब राणा, फैजुल हसन, रजनीश रौसा, रूबी नागर, विक्रांत तौगड़ और इसरायल कुरैशी को जिला सचिव बनाया है। 22 कार्यकर्ताओं को सदस्य नामित किया गया है।