लक्ष्मी को बनाया खंड शिक्षा अधिकारी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
girl lakshmi becomes block education officer for a day initiative to enhance leadership skills
nNBT न्यूज, नोएडा : बिसरख के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में छात्रा लक्ष्मी को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल सिंह ने लक्ष्मी को कार्यालय संचालन, विभागीय कार्यों और शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। लक्ष्मी ने कहा कि वह आगे चलकर अधिवक्ता बनना चाहती हैं।

रेकमेंडेड खबरें