Yellow Claw On Encroachment In South City 2 111 Houses Exteriors And Over 80 Structures In Market Removed
साउथ सिटी-2 में फिर चला पीला पंजा, हटाया अतिक्रमण
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
सड़कों और सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने मंगलवार को फिर कार्रवाई की। साउथ सिटी-2 के ईडब्ल्यूएस ब्लॉक में 111 मकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। वहीं, सेक्टर-49 स्थित यूनिटेक रोडियो ड्राइव और यूनिटेक आर्केडिया मार्केट में 80 से अधिक स्टॉल और अस्थायी ढांचे तोड़े गए। विभाग की टीम ने मकानों के बाहर सड़क की जमीन पर किए गए कब्जों के साथ मार्केट के कॉमन एरिया और पैदल रास्तों को भी खाली कराया।साउथ सिटी-2 के क्यू-1 ब्लॉक में 9 और 10 मीटर चौड़ी आंतरिक सड़कों के राइट ऑफ वे (ROW) पर अतिक्रमण किया गया था। टीम ने मकानों के बाहर बनाई गई सीढ़ियां, शेड, रेहड़ियां और अस्थायी निर्माण बुलडोजर की मदद से हटाए। सड़क की निर्धारित सीमा में निकाले गए हिस्सों को भी तोड़ा गया।