सेक्टर-95 अंडरपास में जलभराव रोकने को लगेगा एक और संपवेल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
सेक्टर-95 अंडरपास में जलभराव रोकने को लगेगा एक और संपवेल
nNBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर-95 अंडरपास में जलभराव की समस्या का निदान निकालने के लिए नोएडा अथॉरिटी के जल विभाग से विस्तृत कार्ययोजना मांगी गई है। सप्ताह भर में यह कार्ययोजना तैयार होनी है। इसके लिए मौजूदा पंपों को बदला जाएगा। यहां नया संपवेल बनाया जाएगा। कनेक्टेड नाली की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। साथ ही जरुरत पड़ी तो सड़क की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा भी जो भी इस जलभराव का समाधान हो सकता है। उसे कार्ययोजना में शामिल कर सप्ताह भर में एसीईओ के समक्ष जल विभाग को रिपोर्ट सौंपनी है ताकि जल्द से जल्द काम शुरू कराया जा सके। रविवार रात हुए जलभराव के दौरान एक कार यहां फंसी और छह लोग जान हथेली पर रखकर इस कार के शीशे तोड़कर किसी तरह बाहर निकले।

सेक्टर-95 अंडरपास में जलभराव रोकने को लगेगा एक और संपवेल

रेकमेंडेड खबरें