Mission Shakti Class 8 Student Sanjana Becomes Diet Principal For A Day Developing Leadership Skills
क्लास आठ की छात्रा संजना बनीं एक दिन की डायट प्राचार्य
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेनो : मिशन शक्ति फेज-6 के तहत मंगलवार को पीएम श्री विद्यालय दनकौर की कक्षा आठ की छात्रा संजना को एक दिन के लिए जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का प्राचार्य और उप शिक्षा निदेशक बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना है। इस दौरान डायट प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने संजना को कार्यभार ग्रहण कराया। उन्होंने छात्रा को शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों की प्रक्रिया और कार्यालय प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही संजना से उसके भविष्य के लक्ष्य के बारे में चर्चा कर उसे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला नोडल बालिका शिक्षा अधिकारी अर्चना पांडेय, डायट मेंटर दीक्षा, बिसरख ब्लॉक की एसआरजी कंचन वाला, दनकौर ब्लॉक की एआरपी आरती कुलश्रेष्ठ और जेवर की रति गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।