चौड़ी होगी चिनहट-सतरिख रोड, जाम से मिलेगी राहत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
chinhat satrik road widening relief from traffic jams in lucknow development work gets green signal
n NBT न्यूज, लखनऊ: लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। चिनहट-सतरिख-जुग्गौर रोड अब 7 मीटर चौड़ी होगी। करीब 7.35 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर लगभग 36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्तमान में यह सड़क महज 3.75 मीटर चौड़ी है, जिसके चौड़ीकरण से चिनहट, सराय शेख, जुग्गौर, बबुरिया, सतरिख, टेराखास और किसान पथ समेत आसपास के इलाकों के लोगों का आवागमन सुगम होगा। इससे लोगों को अयोध्या रोड पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी।

इसके अलावा, एमिटी यूनिवर्सिटी के पास स्थित भरवारा मार्ग पर लोगों को गड्ढों और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। लगभग 700 मीटर लंबी इस सड़क में से 400 मीटर का हिस्सा आरसीसी (RCC) से बनाया जाएगा, जिस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। यह सड़क 5.5 मीटर चौड़ी होगी। इन दोनों विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर पीडब्ल्यूडी की ओर से स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिए गए हैं। एक्सईएन सतेंद्र एन सिंह के अनुसार, शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय जनता को आवागमन में आ रही समस्याओं से राहत मिल सके।

रेकमेंडेड खबरें