Claude Chatbot Account Closure For Misbehavior Politeness Will Be The Identity
शालीनता स्वभाव में हो
नवभारतटाइम्स.कॉम•
एंथ्रोपिक कंपनी की तरफ से बिल्कुल सही कदम उठाया जा रहा है कि अगर कोई यूजर चैटबॉट Claude के साथ अच्छे से पेश नहीं आता है तो उसका अकाउंट बंद हो सकता है। देखा जाता है, कुछ लोग चैटबॉट में ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं, जो बुरा लग सकता है। लेकिन कई बार अपने स्वभाव के कारण करते हैं और कई बार जानबूझकर। लेकिन नए नियम के लागू होने से अब उन्हें सतर्कता बरतनी होगी और शालीनता से चैट करनी होगी। यह कदम मर्यादापूर्ण शब्दों के प्रयोग को बढ़ावा देगा। इस लिहाज से भी यह अच्छा है। इससे यूजर्स के व्यवहार में भी तब्दीली आने की संभावना है।