Modi carneys Meaningful Conversation India canada Relations To Gain New Momentum Agreement On Trade Energy Technology
मोदी-कार्नी में बात हुई, रिश्तों को मिलेगी रफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n पीटीआई, नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से सौहार्दपूर्ण और सार्थक बातचीत की। इस दौरान दोनों पीएम ने भारत-कनाडा के साझा रिश्तों में आए सकारात्मक माहौल को आगे बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों में ठोस नतीजे हासिल करने पर सहमति जताई।मोदी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत हुई। हम भारत-कनाडा संबंधों में सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों, - व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमत हुए हैं। भारत और कनाडा मिलकर ज्यादा स्थिर और समृद्ध दुनिया बनाने में योगदान दे रहे हैं।
भारत में कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर ने बेहतर तालमेल की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा के संबंध इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं।