विपक्ष का मार्च

नवभारतटाइम्स.कॉम•
oppositions march to supreme court questions on electoral transparency
एसआईआर को लेकर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च चुनावी पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर सवाल उठाता है। 12 अक्टूबर को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि ऐसी गड़बड़ियां लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय हैं। हालांकि, आरोपों की पुष्टि दस्तावेजों और प्रमाणों के आधार पर होनी चाहिए। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही जरूरी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना भी है।

-कांतिलाल मांडोत, ईमेल से

रेकमेंडेड खबरें