बाज़ार में बिक रहा 15 दिन पुराना पैक्ड कुट्टू का आटा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
15 day old packed kuttu flour being sold in noida rules flouted
n NBT न्यूज, नोएडा

नवरात्र में व्रत रखने वाले श्रद्धालु कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी और पकवान खाते हैं, लेकिन नियमों की अनदेखी से यही आटा उनकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। प्रदेश में कुट्टू का खुला आटा बेचने पर प्रतिबंध है। वहीं, पैक्ड आटे की बिक्री निर्माण तिथि से 15 दिन के भीतर ही की जा सकती है। इसके बावजूद नोएडा के बाजारों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। एनबीटी की पड़ताल में ज्यादातर दुकानों पर खुला कुट्टू का आटा बिकता नहीं मिला, लेकिन कई दुकानों पर 15 दिन से अधिक पुराना पैक्ड आटा बिक्री के लिए रखा मिला। कुछ पैकेट पर निर्माण तिथि दर्ज ही नहीं थी। ऐसे में ग्राहकों के लिए यह पता लगाना मुश्किल है कि आटा कब तैयार हुआ। सवाल यह है कि निर्माण तिथि के बिना ग्राहक आटे की ताजगी कैसे जांचें और नियमों की अनदेखी पर जिम्मेदार विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? नोएडा के अलग-अलग बाजारों में व्रत के सामान की बिक्री की पड़ताल के दौरान कुट्टू के आटे के पैकेट दुकानों पर मिले। नियम के मुताबिक, पैक्ड आटा भी 15 दिन से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। इसके बावजूद कुछ जगहों पर पुराने पैकेट बेचे जा रहे थे। कई पैकेट पर एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होने से उनकी वास्तविक उम्र का पता लगाना भी मुश्किल था।

रेकमेंडेड खबरें