Ayodhya Professor Accused Of Sexual Harassment Committee Formed For Investigation
प्रफेसर पर लगे आरोपों की जांच करेगी कमिटी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, अयोध्या: डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के प्रफेसर विनोद कुमार श्रीवास्तव को छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। पांच छात्राओं ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। वीसी डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के लिए कमिटी बनाई गई है। वहीं, डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश की गई है।