Barabanki Unsafe Water Action Against Two Companies One License Suspended
पानी के नमूने अनसेफ, लाइसेंस निलंबित
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बाराबंकी: कुर्सी रोड स्थित दो कंपनियों के बोतलबंद पानी के नमूने जांच में असुरक्षित मिले हैं। इस पर FSDA ने एचबी फूड एंड बेवरेज का लाइसेंस निलंबित कर दिया, जबकि पावर इंडस्ट्रीज को नोटिस दिया है। वहीं, FSDA टीमों ने बुधवार को भी खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर साफ-सफाई में कमी मिलने पर नोटिस जारी किए। कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए।