बदलेंगे SME IPO के नियम, "1 लाख में कर सकेंगे निवेश

नवभारतटाइम्स.कॉम•
big change in sme ipo rules now you can invest in 1 lakh rupees
nNBT रिपोर्ट, मुंबई: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने छोटे और मंझोले उद्योगों (SMEs) के लिए IPO नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत SME IPO में निवेश के लिए न्यूनतम आवेदन मूल्य को घटाकर 1 लाख रुपये करने, अलॉटीज (शेयर पाने वालों) की न्यूनतम संख्या 200 से बढ़ाकर 500 करने और ऑपरेटिंग प्रॉफिट की शर्त में बदलाव करने का प्रस्ताव दिया गया है। इन प्रस्तावों का मकसद SME IPO फ्रेमवर्क को और मजबूत करना, निवेशकों की सुरक्षा बढ़ाना और मैन बोर्ड के नियमों के साथ इसके तालमेल को बेहतर करना है।

प्रस्तावित बदलावों के तहत, SME IPO के लिए मिनिमम एप्लीकेशन साइज चार लॉट का होगा। इसमें हर लॉट की कम से कम वैल्यू 25,000 रुपये होगी। इस तरह न्यूनतम आवेदन मूल्य 1 लाख रुपये हो जाएगी। इसके बाद के आवेदन लागू लॉट साइज के मल्टीपल में किए जाएंगे। सेबी का कहना है कि न्यूनतम आवेदन राशि को 2 लाख रुपये से घटाकर 1 लाख रुपये करने से निवेशकों की सुरक्षा और SME IPO तक आसान पहुंच के बीच संतुलन बनेगा। इससे निवेशकों का दायरा बढ़ेगा।

रेकमेंडेड खबरें