बाराबंकी में सर्कल रेट 5% से 12% तक बढ़ाने की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
buying land in barabanki will be expensive preparation to increase circle rate by 5 to 12
nNBT न्यूज, बाराबंकी: बाराबंकी नगर पालिका नवाबगंज और देवा इलाके में जमीन खरीदना महंगा हो सकता है। प्रशासन ने यहां जमीनों की सर्कल रेट 5% से 12% तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। डीएम ईशान प्रताप सिंह ने इस पर 28 अक्टूबर तक आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद नई दरें लागू की जाएंगी।

एआईजी स्टांप नवीन सिंह ने बताया कि नगर सीमा से दो-तीन किमी के दायरे और देवा इलाके में तेजी से नई आवासीय कॉलोनियां बन रही हैं। इसे देखते हुए दरें बढ़ाने की तैयारी है। हैदरगढ़ और रामसनेहीघाट के गांवों में भी दरें बढ़ाने की योजना है। इससे पहले 8 सितंबर 2025 को कई इलाकों में सर्कल रेट बढ़ाया गया था।

रेकमेंडेड खबरें