वंदे भारत में कॉकरोच, विमान में परोसा खराब खाना

नवभारतटाइम्स.कॉम•
cockroaches in vande bharat bad food in flights passenger complaints rise
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में भी कॉकरोच और गंदगी की शिकायतें कम नहीं हो रहीं हैं तो वहीं विमानों में खाने की खराब क्वॉलिटी की शिकायतें मिल रहीं हैं। इसके बाद भी समस्याओं को दूर नहीं किया जा सका है। 22546 देहरादून-लखनऊ जंक्शन वंदे भारत में सफर कर रहीं काव्या वर्मा ने मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि सी-3 कोच में उनकी सीट पर कॉकरोच मिले। इसकी शिकायत उन्होंने सफाईकर्मियों से की, लेकिन कोई खास असर नहीं पड़ा। लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में प्रतिदिन आठ से 10 शिकायतें साफ सफाई, कॉकरोच आदि की मिल रहीं हैं। जबकि 2023 में जारी की गई सूचना के मुताबिक उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल चूहों समेत मच्छरों, कॉकरोच से बचाव के लिए हर साल करीब 23.2 लाख रुपये खर्च करता है। इस मद से प्रति कोच 94 रुपये मिलते हैं। लखनऊ मंडल में हर साल 25000 कोच पर इस राशि को खर्च किया जाता है।

रेकमेंडेड खबरें