Etawah 4 Members Of A Gang Involved In Crores Of Fraud In The Name Of Online Gaming And Betting Arrested Goods Worth Lakhs Including Thar Recovered
साइबर ठगी गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, इटावा: ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी बृजेश कुमार ने बताया कि आरोपित अंशुल तिवारी, रॉकी राणावत, अंकित मिश्र और रोहित यादव के पास से 16 मोबाइल, 42 डेबिट कार्ड, छह सिम, लैपटॉप, बैंक दस्तावेज, तीन रजिस्टर और थार भी बरामद हुई।