Fuel Fire Wholesale Inflation Reaches 1139 Breaks 30 month Record
ईंधन की गर्मी से उछली थोक महंगाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : खाने-पीने की चीजों और ईंधन के थोक भाव में उछाल के चलते सितंबर में होलसेल इंफ्लेशन 11.39% पर पहुंच गई, जो अगस्त में 9.92% थी। यह 2022-23 की नई सीरीज में इसका उच्चतम स्तर है। साथ ही, ओवरऑल 30 महीनों में यह सबसे ज्यादा है। पिछले साल सितंबर में यह माइनस 0.2% थी। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में फूड इंफ्लेशन 8.66% के साथ 23 महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई, जो अगस्त में 7.05% थी। पिछले साल सितंबर में यह माइनस 3.4% थी। कारखानों में बनी चीजों में थोक महंगाई दर नई सीरीज में अब तक के ऊंचे स्तर 9.76% पर रही।