BJP के दो हज़ार मतदाता प्रमुखों को मिली ट्रेनिंग

Contributed by: abhishek.pandey1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
graduate teacher mlc elections bjps 2000 voter chiefs trained for victory
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा महानगर ने तैयारी तेज कर दी है। गोमतीनगर सीएमएस सभागार में हुए मतदाता सम्मेलन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक , प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मतदाता प्रमुखों को प्रशिक्षण दिया।

 डिप्टी सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मतदाताओं तक पहुंच बनानी होगी। डॉ. नीरज ने कहा कि बूथ प्रबंधन और निरंतर संपर्क निर्णायक होगा। आनंद द्विवेदी ने कहा कि हर 50 मतदाताओं पर एक मतदाता प्रमुख नियुक्त किया गया है, करीब 2000 प्रमुखों को जिम्मेदारी दी गई है। सम्मेलन में स्नातक प्रत्याशी अवनीश सिंह, शिक्षक प्रत्याशी उमेश द्विवेदी, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, मेयर सुषमा खर्कवाल अादि मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें