भारत-US व्यापार समझौते के करीब

नवभारतटाइम्स.कॉम•
india us trade deal nears jaishankar and goyal express hope for agreement
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

भारत और अमेरिका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही सहमति बन जाने के आसार हैं। मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यहां ब्लूमबर्ग न्यू इकॉनमी फोरम 2026 में इसका संकेत दिया। गोयल ने कहा कि अमेरिका के साथ भारत के संबंध बहुत अच्छे हैं और व्यापार के अलावा रक्षा सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच करीबी सहयोग है। वहीं, जयशंकर ने कहा कि ट्रेड डील पर बातचीत सहमति के पड़ाव की ओर बढ़ रही है।
ताजा राय इस मायने में अहम है कि दोनों देश इस साल फरवरी में ट्रेड डील के पहले चरण की रूपरेखा पर सहमति बनने के बावजूद अब तक डील का ऐलान नहीं कर सके हैं। अमेरिकी टैरिफ नीतियों में लगातार बदलाव के बीच अब सभी देशों पर अमेरिकी टैरिफ 10% है। भारत कह चुका है कि डील के लिए भारत को दूसरों से बेहतर ऑफर मिलना जरूरी है। 5 अक्टूबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि बातचीत ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुकी है, जहां से दोनों के लिए एक-दूसरे को रियायत देना बहुत मुश्किल हो सकता है। इस बीच, अगले हफ्ते भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ट्रेड सहित कई पहलुओं पर बातचीत करने वाले हैं।

अमेरिका से रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा, 'संबंध बहुत अच्छे हैं। मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती।' गोयल इस बात का जवाब दे रहे थे कि डाॉनल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद से हटने के बाद कैसे संबंध रहेंगे।

रेकमेंडेड खबरें