Kanpur Metro Corridor 2 Successful First Test Run Train Ran On Csa To Barra 8 Route
कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 पर पहला टेस्ट रन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, कानपुर: कानपुर मेट्रो ने कॉरिडोर-2 यानी सीएसए से बर्रा-8 रूट पर मंगलवार को पहली बार ट्रेन का टेस्ट रन किया। ट्रेन सीएसए परिसर स्थित डिपो से रवाना होकर रावतपुर, काकादेव और डबल पुलिया अंडरग्राउंड स्टेशन से होते हुए विजय नगर चौराहे के पास बने रैंप तक पहुंची। इसके बाद उसे वापस डिपो लाया गया। परीक्षण के दौरान ट्रेन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मैनुअल मोड में चली।
यूपीएमआरसी के मुताबिक, कॉरिडोर-2 करीब 8.60 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें पांच एलिवेटेड और तीन अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जा रहे हैं। अगले चरण में ट्रेन को ऑटोमैटिक मोड में चलाया जाएगा।