Kashi Vishwanath Temple Golden Kalash Missing From Shikhar Complaint In Pmo Iit Madras To Investigate
काशी विश्वनाथ मंदिर केशिखर का कलश लॉकर में
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, वाराणसी
काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर से सोने के कलश गायब होने की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में की गई है। इसके बद मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर मंदिर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि मंदिर प्रशासन का कहना है कि बंदरों की उछल-कूद से उत्तरी द्वार के ऊपर लगा छोटा स्वर्ण कलश गिर गया था। मंदिर न्यास की कार्यपालक समिति के अध्यक्ष व मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने बताया कि कलश को मंदिर के भंडार गृह में सुरक्षित रखा गया है।वाराणसी निवासी शिकायतकर्ता नित्यानंद राय का आरोप है कि मंदिर के उत्तरी द्वार के ऊपर दो जगह से सोने के कलश गायब हैं। शिखर के कुछ हिस्सों पर लगी सोने की परत भी ढीली हो रही है। उन्होंने मंदिर में लगे सोने-चांदी की पूरी जानकारी सार्वजनिक करने और श्वेतपत्र जारी करने की भी मांग की है। PMO ने शिकायतकर्ता से फोन पर बात की है।
IIT मद्रास की टीम करेगी जांच: मंदिर प्रशासन का कहना है कि कलश दोबारा लगाने और मरम्मत के लिए IIT मद्रास के विशेषज्ञों से संपर्क किया गया है। टीम प्राथमिक सर्वे कर चुकी है।