सीवर के पानी से भरी सड़क पर गड्ढे में गिरा, ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने पर मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
man dies of electrocution after falling into pothole on sewer filled road
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

सड़क पर सीवर का पानी भरा हो, जगह-जगह गड्ढे हों और पास में बिजली का ट्रांसफॉर्मर तो जान जानी तय है। मुजेसर थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में मंगलवार रात ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ। सेक्टर-23 से सेक्टर-22 की ओर जाने वाली 22 फुट रोड पर गोकुल वाटिका के पास साइकल से घर लौट रहा एक व्यक्ति गड्ढे में गिर गया। आरोप है कि पास में रखे बिजली के ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश तिवारी (50) के रूप में हुई है। वह कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे।
दिनेश तिवारी सेक्टर-24 स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। उनके भाई राजेंद्र तिवारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद दिनेश साइकल से घर लौट रहे थे। गली नंबर-83 के पास सड़क पर पानी भरा था।

रेकमेंडेड खबरें