मस्क की कंपनी से हम आगे: मित्तल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
mittals claim bharti airtels satellite service ahead of starlink in india
nएनबीटी रिपोर्ट, नई दिल्ली: भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने बुधवार को कहा कि उनकी सैटेलाइट कम्युनिकेशंस कंपनी भारत में सेवाएं शुरू करने की कतार में इलॉन मस्क की स्टारलिंक से काफी आगे है। ब्लूमबर्ग न्यू इकॉनमी फोरम में मित्तल ने कहा, मैंने पांच साल पहले आवेदन किया था। मित्तल ने बताया कि उनकी कंपनी का ग्राउंड नेटवर्क पिछले तीन सालों से तैयार है और इसके सैटेलाइट पिछले पांच सालों से भारत के ऊपर मंडरा रहे हैं। लेकिन कंपनी को अनुमति मिलने का इंतजार है। उनकी यह टिप्पणी मस्क द्वारा लगाए गए उन आरोपों के बाद आई है, जिनमें उन्होंने कहा था कि भारत के कारोबारी घराने स्टारलिंक के प्रवेश को रोक रहे हैं।

रेकमेंडेड खबरें