Noel Tata Reaches Court Says No Decision Without Hearing Us
कोर्ट पहुंचे नोएल, कहा- बिना हमारी सुने न हो फैसला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, मुंबई: टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और उनके बेटे नेविल टाटा ने वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह के साथ जारी विवाद के बीच अदालतों में कैविएट (caveat) दाखिल की है। बॉम्बे हाई कोर्ट और मुंबई सिटी सिविल कोर्ट में दायर इन कैविएट्स का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी आदेश पारित करने से पहले उनका पक्ष जरूर सुना जाए। बुधवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक रेकॉर्ड के मुताबिक, दोनों ने 7 अक्टूबर को अदालतों का रुख करते हुए अपनी कैविएट दाखिल की थीं। श्रीनिवासन और सिंह ने महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के पास नोएल और नेविल टाटा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।