Prayagraj Head Constable Dies In Government Housing Due To Bullet Injury Incident Occurred While Cleaning Pistol
गोली लगने से हेड कॉन्स्टेबल की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में बुधवार दोपहर गर्दन में गोली लगने से हेड कॉन्स्टेबल अजय कुमार मौर्या (36) की मौत हो गई। वाराणसी के चोलापुर निवासी अजय हाई कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता के गनर थे। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद सरकारी पिस्टल साफ करते वक्त गोली चलने की आशंका जताई है।