Public Will Puncture The Cycle And Bloom The Lotus Keshav Mauryas Sharp Attack On Sp congress
साइकल पंक्चर कर कमल खिलाएगी जनता: केशव मौर्य
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बांदा: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को उरई में प्रबुद्धजन सम्मेलन में सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों दल परिवारवाद और अहंकार की राजनीति करते हैं। दोनों पार्टियां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलती हैं, जबकि भाजपा में टिकट का फैसला संगठन और संसदीय बोर्ड करता है।
केशव ने अखिलेश यादव के ‘स्टूल मंत्री’ कहने पर कहा कि वह अपमान का जवाब अपमान से नहीं देंगे। जनता चुनाव में जवाब देगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता साइकिल पंक्चर कर कमल खिलाएगी। उन्होंने दावा किया कि स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा सभी 11 सीटों पर जीतेगी।