Ram Mandir Offering Theft Charges To Be Framed Against Eight Accused On Oct 28 Bail Plea Preparation Underway
चढ़ावा चोरी केस में 28 को तय होंगे आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद आठ आरोपितों पर आरोप तय करने के लिए कोर्ट ने 28 अक्टूबर की तारीख तय की है। बुधवार को एंटी करप्शन कोर्ट ने इस बारे में आदेश जारी किया। आरोपितों के लीगल एड डिफेंस काउंसिल कुलशेखर सिंह ने आरोप तय होने से पहले सभी को चार्जशीट की पीडीएफ और पेन ड्राइव उपलब्ध कराने की मांग की है। अब हाई कोर्ट में आठों आरोपितों की जमानत अर्जी दाखिल करने की तैयारी है।