शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 33 लाख ठगे

नवभारतटाइम्स.कॉम•
rs 33 lakh cheated in the name of share trading victim was connected through facebook advertisement
nNBT न्यूज, लखनऊ : शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर जालसाजों ने जानकीपुरम निवासी अनिल कुमार से 33.36 लाख रुपये ठग लिए। फेसबुक पर विज्ञापन देखकर वह वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़े थे। जालसाजों ने ऐप पर डेढ़ करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया, लेकिन रकम निकालने पर 25 प्रतिशत कमीशन मांगा। पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को जानकीपुरम थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

सहारा स्टेट निवासी अनिल के मुताबिक, 23 जनवरी 2025 को फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर उन्होंने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। निशा बसु नाम की महिला ने उन्हें ‘मिराए एसेट शेयर खाऊ’ वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़कर ऐप का लिंक भेजा। पांच फरवरी से एक मार्च 2025 के बीच उन्होंने अलग-अलग खातों में 33.36 लाख रुपये जमा किए। शुरुआत में दो बार 10-10 हजार रुपये निकालने पर भरोसा हो गया। बाद में रकम निकालने पर कमिशन मांगा गया। भुगतान से इनकार करने पर खाता बंद कर दिया गया। इंस्पेक्टर विनोद तिवारी के मुताबिक, साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें