अपने राजकुमार को शहंशाहनहीं बना पाएगी कांग्रेस: स्मृति

नवभारतटाइम्स.कॉम•
smriti iranis claim congress wont be able to make its prince emperor targets opposition
nNBT न्यूज, अमेठी

गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, गोसाईंगंज के अभय सिंह और कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बुधवार को भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री व अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर स्मृति ने कहा कि काशी, बुंदेलखंड और अवध की ताकत एक छत के नीचे आई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भारत के लोकतंत्र पर चुनाव आयोग के कंधे से बंदूक चलाना चाहते हैं, वे कभी सफल नही होंगे। कांग्रेस चाहे जितने राजनीतिक दल इकट्ठा कर ले, अपने राजकुमार को शहंशाह नही बना पाएगी। जो परिवार अपने दम पर क्षेत्र में चुनाव नहीं लड़ सकता, वह राष्ट्र का नेतृत्व क्या करेगा।
पंकज चौधरी ने कहा कि अमेठी और रायबरेली को रसातल में भेजने वाली पार्टियों को रसातल में भेजने का समय आ गया है। जीत-हार जनादेश से होता है, लेकिन जब विपक्ष हार जाता है तो EVM और चुनाव आयोग पर आरोप लगाता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने पहले अपने पिता का अपमान किया, अपने चाचा का अपमान किया और अब उत्तर प्रदेश की जनता का अपमान कर रहे हैं।

रणनीति की झलक: सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, दयाशंकर सिंह, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, मंत्री कृष्णा पासवान, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, दारा सिंह चौहान भी मौजूद रहे। इस तरह भाजपा ने आगामी रणनीति का स्पष्ट संदेश भी दिया।

रेकमेंडेड खबरें