Traffic Police Caught A Youth Who Snached A Purse Woman Got Back Purse Including Cash
महिला का पर्स छीनकर भागा, ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : कृष्णानगर निवासी रीना मिश्रा (56) बुधवार दोपहर सरोजनी नगर के चुंगी तिराहे खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक उनका पर्स छीनकर भाग गया। महिला के शोर मचाने पर ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल प्रद्युम्न सिंह, आरक्षी करन सरोज, होमगार्ड ध्यानचंद तिवारी और बृजमोहन यादव ने आरोपित को दौड़ा लिया। करीब 150 मीटर दौड़ाने के बाद पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया।
सूचना पाकर सरोजनीनगर थाने से पुलिस पहुंची। पर्स में दो हजार रुपये थे। पुलिस ने पर्स और नकदी महिला को सौंप दी। आरोपित की पहचान गांधीनगर निवासी आकाश कुमार भारती के रूप में हुई है, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है।घर के बाहर टहल रही वृद्धा की चेन लूटी
अलीगंज के सेक्टर-जे में सोमवार सुबह स्कूटी सवार बदमाश शीला सिंह (73) के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन लूट कर भाग गया। महिला घर के बाहर टहल रही थीं, तभी बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।