100 City Buses To Run Again In Gurugram From Today Passengers To Get Relief
शहर में आज फिर शुरू हो सकती हैं 100 बसें
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-52
शहर में 6 दिन से सिटी बसों की कमी से परेशान हजारों यात्रियों को शुक्रवार से राहत की उम्मीद है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) के सेक्टर-52 स्थित डिपो से संचालित 100 बसों का संचालन दोबारा शुरू हो सकता है। संचालन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित पक्षों के साथ गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) और GMCBL से बातचीत चल रही है। इस मामले में ऑपरेटर को नोटिस भी जारी किया जा चुका है।GMCBL की 150 सिटी बसों के बेड़े में से 100 बसें बंद होने के कारण शहर के कई प्रमुख रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल 50 बसों के संचालन से कई रूट पर बसों का अंतराल बढ़ गया है। यात्रियों को बस क्यू शेल्टरों पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। GMCBL के CEO विश्वजीत चौधरी के मुताबिक, समस्या दूर करने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत चल रही है।