वीजा खत्म, फिर भी भारत में थी महिला, हिरासत में

नवभारतटाइम्स.कॉम•
visa expired yet woman from laos was in india case filed against landlord too
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: सीएम फ्लाइंग और सुशांतलोक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सी-ब्लॉक स्थित एक मकान पर छापा मारकर लाओस की एक महिला को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि महिला का वीजा 19 मार्च 2026 को समाप्त हो चुका था। वह नेपाल के रास्ते भारत आने की बात कह रही है। महिला की मौजूदगी की सूचना पर टीम ने मकान में जांच की। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुराफोन लाओ बताया। पासपोर्ट की जांच में वीजा की अवधि समाप्त मिली। पूरे मामले में यह भी सामने आया कि मकान मालिक ने बिना सी-फार्म जमा कराए और पुलिस सत्यापन के बिना महिला को मकान में ठहराया हुआ था। छापेमारी के समय मकान मालिक मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने विदेशी महिला और मकान मालिक के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट के तहत सुशांतलोक थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।