बारिश ने बिगाड़ी रामलीला और मेले की व्यवस्था

नवभारतटाइम्स.कॉम•
rain spoils ramlila and fair fun causing heavy losses to organizers
n NBT न्यूज, नोएडा/ग्रेनो

शहर में गुरुवार दोपहर शुरू हुई बारिश ने रामलीला मंचन से लेकर जगह-जगह लगे मेले की व्यवस्था बिगाड़ दी। इससे सेक्टर 21ए श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, सेक्टर 62 के श्रीराम मित्र मंडल रामलीला कमेटी, सेक्टर 46 श्री राम लखन लीला कमिटी, सेक्टर 12 श्री बजरंग रामलीला समिति के आयोजकों को सभी तैयारियों को दोबारा व्यवस्थित कर मंचन कराना पड़ा। बारिश के कारण रामलीला मंचन की तैयारियों के साथ दर्शकों और दुकानदारों को भी दिक्कत हुई। मेला परिसर में लगी दुकानों के सामने भी पानी और कीचड़ की स्थिति बनी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दो जगह पर चल रही रामलीला मंचन में गुरुवार दोपहर के समय आई तेज आंधी और बारिश ने आयोजकों की टेंशन बढ़ा दी। सेक्टर ईकोटेक 12 में रामलीला सेवा ट्रस्ट के मंचन के लिए बने स्टेज का पीछे वाला हिस्सा गिर गया। इस वजह से गुरुवार को शाम के समय होने वाला मंचन काफी देर बाद शुरू हुआ। मैदान में पानी भर जाने के कारण दर्शक भी कम आए।