हॉस्पिटल की एक लिफ्ट तीन दिन से खराब, मरीज़ परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
district hospital lift broken for three days patients difficulties increase
n NBT न्यूज, सेक्टर-10: जिला नागरिक अस्पताल में एक लिफ्ट पिछले तीन दिन से खराब है। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को पहली से ऊपर वाली मंजिल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। अस्पताल में दो लिफ्ट हैं, लेकिन एक खराब है। पहली मंजिल पर लेबर रूम और दूसरी पर हार्ट सेंटर है। डीएमएस मनीष राठी ने बताया कि बारिश के कारण कई बार लिफ्ट का सेंसर खराब हो जाता है। जल्द ही लिफ्ट ठीक करवाई जाएगी।