Speeding Car Kills Biker Tragic Accident In Kherkidoula
बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, जान गई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : खेड़कीदौला में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक रात 12 बजे मानेसर जा रहा था। रास्ते में ग्रोएक कार ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन जान नहीं बच सकी। खेड़कीदौला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले प्रमोद मूल रूप से बिहार के थे। वह अपने जीजा संतोष कुमार के साथ रहता था। रात 12 बजे प्रमोद बाइक से मानेसर के लिए निकला था। मृतक के जीजा संतोष कुमार ने बुधवार को खेड़कीदौला थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया।