पत्नी की हत्या के बाद कंपनी को ई-मेल कर बताया, फिर जान दी!

नवभारतटाइम्स.कॉम•
after killing wife husband emailed company then committed suicide sensational incident in gurgaon
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

सेक्टर-68 स्थित एक सोसायटी में गुरुवार को पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि 30 वर्षीय मोहम्मद असलम ने 28 वर्षीय पत्नी फरहाना की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पता चला कि घटना से पहले असलम ने अपनी कंपनी को ई-मेल भेजा। इसमें उसने पिता और मकान मालिक के मोबाइल नंबर देते हुए दोनों को घटना के बारे में सूचित करने के लिए कहा।