सड़कों से धूल कम करने को ठेकेदारों और JE को दी ट्रेनिंग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
contractors and junior engineers trained to reduce dust from roads in gurgaon
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और सड़कों से धूल कम करने के लेकर नगर निगम के ठेकेदारों और जूनियर इंजीनियरों को ट्रेनिंग दी गई। सेक्टर-10 स्थित कम्युनिटी सेंटर में हुई कार्यशाला में निर्माण और सड़क मरम्मत के दौरान धूल फैलने से रोकने, सड़कों की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण के तय मानकों का पालन करने के तरीके बताए गए। मिशन प्रदूषण मुक्त गुड़गांव के तहत हुई कार्यशाला में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सड़क की धूल के प्रमुख स्रोतों और उनके प्रबंधन पर चर्चा की गई।