महंगाई पर रोक लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
demand to curb inflation janwadi mahila samiti submits memorandum appeals to cm
n NBT न्यूज, गुड़गांव: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की गुड़गांव इकाई ने बढ़ती महंगाई, भूख और कुपोषण पर रोक लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार जगदीश भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। समिति की राज्य महासचिव उषा सरोहा ने कहा कि खाद्य पदार्थों, सब्जियों, खाद्य तेल, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से गरीब और मेहनतकश परिवार परेशान हैं। महंगाई के कारण परिवारों का बजट बिगड़ रहा है और बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है। बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी जनता को प्रभावित कर रही हैं। जिलाध्यक्ष रामवती ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जरूरी है।