Exports Jump 23 In September Trade Deficit Narrows Gold silver Imports Decline
सितंबर में निर्यात 23% बढ़ा, व्यापार घाटे और गोल्ड-सिल्वर इंपोर्ट में कमी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
देश से वस्तुओं का निर्यात सितंबर में सालभर पहले से 23.04% बढ़कर 44.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, गुरुवार को कॉमर्स मिनिस्ट्री की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आयात 8% बढ़कर 74.61 बिलियन डॉलर का रहा। इस तरह 30.21 बिलियन डॉलर का व्यापार घाटा रहा, जो सालभर पहले 33 बिलियन डॉलर का था। हालांकि यह अगस्त के 26.86 बिलियन डॉलर से ज्यादा रहा। सितंबर में पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, केमिकल्स और हैंडीक्राफ्ट्स ने निर्यात बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया। वहीं, गोल्ड इंपोर्ट सालभर पहले से 81.27% घटकर 1.8 बिलियन डॉलर का रहा। चांदी का आयात भी सालभर पहले से 49.11% घटकर 66.5 करोड़ डॉलर का रहा।कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने निर्यात में बढ़त का ट्रेंड बना हुआ है और उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष में कुल निर्यात 500 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो जाएगा।