Gurugram Sanitation System Halted Garbage Piles Increase Disease Risk
रोज़ाना कूड़ा न उठाए जाने से बिगड़ी सफाई व्यवस्था
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
शहर की अलग-अलग रिहायशी सोसायटियों में इन दिनों कूड़ा उठाए जाने की व्यवस्था ठप हो गई है। बिना किसी हड़ताल के सफाईकर्मी कूड़ा उठाने नहीं आ रहे हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे बदबू फैल रही है, जिससे निवासी परेशान हैं। सेक्टर-23 की RWA के प्रधान रोहित यादव के अनुसार, सोसायटी और आसपास के क्षेत्रों से रोज कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। सेक्टर-113 स्थित टाटा गेटवे सोसायटी निवासी कर्मवीर ने कहा कि सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए कूड़ा उठान की नियमित निगरानी होनी चाहिए।