Gurugrams Weather Changes Rain Expected Today Too Relief From Heat
मौसम बदला, आज भी बारिश के आसार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
शहर में गुरुवार सुबह 11 बजे के बाद मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। इसके बाद कुछ मिनट तक तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के कारण शहर में कहीं भी जलभराव जैसी स्थिति नहीं बनी। सड़कों पर जो थोड़ा-बहुत पानी जमा हुआ था, वह भी कुछ ही देर में निकल गया।मौसम विभाग के अनुसार, गुड़गांव में अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम पारा 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार और शनिवार को भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।