LU का यूडीआरसी पोर्टल रहेगा बंद

नवभारतटाइम्स.कॉम•
lucknow universitys udrc portal to remain closed due to server maintenance
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ यूनिवर्सिटी का यूडीआरसी (UDRC) पोर्टल सर्वर के नियमित रखरखाव के चलते शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से शनिवार को दोपहर 1 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा। विवि की ओर से गुरुवार को जारी सूचना में छात्रों को इसकी जानकारी दी गई है। एलयू प्रशासन के मुताबिक, पोर्टल 17 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे तक दोबारा पूरी तरह काम करने लगेगा। हालांकि, रखरखाव का काम तय समय से पहले पूरा होने पर ऑनलाइन सेवाएं पहले भी बहाल की जा सकती हैं।

एलयू प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे फीस जमा करने समेत पोर्टल से जुड़े जरूरी ऑनलाइन काम शुक्रवार दोपहर 3 बजे से पहले पूरा कर लें।