Navayug Kanya Mahavidyalaya Comedy Presentation Vaidehi And Nikita Joint Winners
हास्य प्रस्तुति में वैदेही, निकिता अव्वल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : नवयुग कन्या महाविद्यालय , राजेंद्र नगर में गुरुवार को इंग्लिश लिटरेरी असोसिएशन (ELAN) ने ओपन माइक प्रतियोगिता कराई। इसमें 21 छात्राओं ने कविता, भाषण और हास्य व्यंग्य के जरिए लैंगिक समानता, मानवीय मूल्यों व रूढ़ियों पर बेबाक राय रखी। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने छात्राओं को विचारशील नागरिक बनने की सीख दी।अंग्रेजी के सामाजिक दबाव पर हास्य प्रस्तुति देने वाली वैदेही यादव और निकिता दीक्षित संयुक्त विजेता बनीं। शुभी सिंह दूसरे, निधि बाजपेयी तीसरे स्थान पर रहीं। मुस्कान मिश्रा, दीप्ति सेंगर व दर्शना उपाध्याय को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी व प्रो. मंजुला यादव रहीं।