‘एसआईआर के लंबित मामलों का निपटारा जल्द करें अधिकारी’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
officers should expedite disposal of sir pending cases divisional commissioner
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लिस्ट में पात्र लोगों के नाम शामिल हों और दर्ज जानकारी सही हो। यह तय किया जाना जरूरी है। इसके लिए सभी अधिकारी नियमित रूप से काम की समीक्षा करें और तय टाइमलाइन में प्रक्रिया पूरी करें।

इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के उपायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ एसआईआर के काम की समीक्षा की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से प्रगति, पेंडिंग मामलों और फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन की तैयारियों पर चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का सही होना जरूरी है। इसलिए हर लंबित मामले की जांच तथ्यों के आधार पर की जाए। मतदाताओं की ओर से दर्ज दावों और आपत्तियों का पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाए। इस मौके पर एडीसी सोनू भट्ट, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, गुड़गांव के एसडीएम हितेंद्र कुमार, एसडीएम पटौदी दिनेश लुहाच, सीटीएम ज्योति नागपाल आदि मौजूद रहे।