Pollution Control Construction Sites Roads And Waste Management To Be Strictly Monitored Now
प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए अब सख्ती से होगी निगरानी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निर्माण स्थलों, सड़कों और कचरा प्रबंधन की नियमित निगरानी होगी। खुले में कचरा जलाने और अवैध रूप से कचरा डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त उत्तम सिंह ने गुरुवार को लघु सचिवालय में हुई बैठक में अधिकारियों को ग्रैप के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग अपने क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर नियमित नजर रखें और शिकायतों पर समय से कार्रवाई करें। धूल रोकने के लिए तय नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।